फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क निर्माण को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर सदर ब्लाक अंतर्गत बघुआरी टोला गढऊरा की महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। आवागमन की दुश्वारी दूर कराने के लिए शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि पत्राचार कई बार किया गया इसके बावजूद अभी तक सड़क निर्माण नहीं किया गया। उन्हें आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय वनाधिकारी कैमूर वन्य जीव विहार राबर्ट्सगंज व प्रभागीय वनाधिकारी वन्य जीव प्रभाग मिर्जापुर के यहां अनुमति के लिए गए लेकिन सिर्फ एक जगह से ही अनुमति मिल पाई है। साकिन- बहुआर खनिज क्षेत्र में आता है। इस रोड के निर्माण के लिए जिला खनिज फाउंडेशन से धन देने के लिए खनिज अधिकारी को भी आदेशित करने की मांग की। ग्रामीणों ने लोगों की सहूलियत के लिए खुशबू बाग नर्सरी से गड़ौरा व दमही तक रोड का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की। इस मौके पर कौशल्या, देवमुनि, बुड़ुक, सीताराम, मिश्रीलाल, पर्वतीया, गुंजा, रेखा, देवमुनि, माधव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें