फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डांडिया की खनक पर झूमीं महिलाएं, प्री-दिवाली समारोह में बिखरे रंग

विज्ञापन
अनपरा में महिला मंडल की ओर से आयोजित डांडिया नाईट में प्रस्तुती देती महिलाएं। स्रोत समिति
विज्ञापन
अनपरा। ज्योति पुंज महिला मंडल की ओर से सोमवार रात अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित अधिकारी क्लब में प्री-दिवाली समारोह एवं डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं और बालिकाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. अजय कटियार, महाप्रबंधक इं. चंद्रप्रकाश और इं. डीके सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बालिकाओं के डांडिया समूह ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यकारिणी सदस्यों के सदाबहार समूह ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। डांडिया रास, डांसिंग क्वीन्स, मनमोहिनी, शूल धारिणी और घुंघरू जैसे महिला समूहों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कपल डांडिया रहा। इसमें हार्ट्स इन मोशन और डांडिया लवर्स समूह सहित अन्य जोड़ों ने अपने जीवनसाथियों के साथ ताल से ताल मिलाई। समारोह में क्विज और लकी ड्रॉ का भी आयोजन हुआ। अंत में प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन ने महिलाओं को आपसी मेलजोल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी का अवसर दिया। इस मौके पर ज्योति पुंज महिला मंडल की कार्यकारिणी अध्यक्ष आभा कटियार, उपाध्यक्ष रीना चतुर्वेदी और रेणु सिंह, सचिव सुनीता मिश्रा, सीमा सिंह, शालिनी सिंह, वर्तिका केशरवानी, कुसुमलता, पूनम, अंजू, ममता, रूबी और सरिता गुप्ता सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें