जिले से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली के जिला चिकित्सालय में मंगलवार को नि:शुल्क नसबंदी कैंप लगाया गया। इसमें कई महिलाओं की नसबंदी की गई। प्रशासन ने नसबंदी के बाद शासकीय एंबुलेंस से महिलाओं को उनके घर तक पहुंचाने के लिए भेजा। लेकिन रास्ते में एंबुलेंस चालक एवं कुछ आशा कार्यकर्ताओं ने कई मरीजों अवैध वसूली की। शनिवार को कई पीड़ित महिलाओं का वीडियो रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ तो स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने सिंगरौली डीएम से प्रकरण की जांच कराकर वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।