फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बेलन नदी में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के दीवा गांव में बेलन नदी में सोमवार की रात एक महिला का शव बरामद हुआ। मछुआरों की जाल में फंसकर शव नदी से बाहर आया। काफी कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

क्राइम इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि दीवा गांव में बेलन नदी के घाट पर मछली मारने के लिए मछुआरों ने जाल लगाया था। उसी दौरान पुलिया के नीचे उसी में एक शव आकर फंस गया। शव एक वृद्ध महिला का था। शव मिलने की खबर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मछुआरों ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें