थाना क्षेत्र के हरनाकछार ग्राम पंचायत स्थित चरक पथली टोला में शुक्रवार को ललिता देवी (32) का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया। छानबीन में जुट गई है। अमरीश पटेल की पत्नी ललिता देवी (32) शुक्रवार को घर में थी। कोई पुरुष सदस्य उस दौरान नहीं था। ललिता देवी का शव घर के पास आम के पेड़ पर फंदे से लटकता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ललिता को तीन बच्चे अमित (8), जाह्नवी (6) और आदित्य (4) तीन हैं। मां की मौत से बच्चे बिलख रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।