फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चारपाई पर सो रही महिला की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ गांव में सोमवार की रात सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। सोते समय सांप ने उसे डस लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

खोतोमहुआ निवासी हीरामन (48) घर के अंदर चारपाई पर सो रही थी। रात करीब 11 बजे किसी सर्प ने उसे डस लिया। चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों की नींद खुली और वह दौड़कर महिला के पास पहुंचे। परिजन उसे लेकर झाड़-फूंक कराने चले गए। काफी देर तक झाड़-फूंक के बाद भी कोई सुधार न होने सुबह अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे इसी बीच महिला ने दम तोड़ दिया। बभनी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें