फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में रविवार की शाम करीब पांच बजे कुसुम देवी (40) पत्नी देवकरन का शव उसके ही घर में बड़ेर से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के दौरान परिवार वाले घर में नहीं थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गांव के प्रधान ने जानकारी दी कि कुुसुम देवी का शव उसके घर में लटका हुआ है। उसके घर वाले बाहर से दरवाजा में ताला बंद कर कहीं गए हुए थे। घर लौटने पर महिला का शव मृत अवस्था में लटका हुआ मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें