चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरहरा के टोला हरदहवा के जंगल में शनिवार को पेेड़ से लटकता एक वृद्ध महिला का शव पाया गया। ग्रामीणों ने मृतका की पहचान पार्वती (60) निवासी जुगैल टोला नौडीहवा के रूप में की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि परिजनों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह बिना बताए घर से अक्सर निकल जाती थी। जुगैल थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।