फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तेज बाइक की टक्कर से महिला की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथीनाला। चोपन थानाक्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहे पर सोमवार दोपहर सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की मंगलवार सुबह इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोटा ग्राम पंचायत के चोराटीडंडी निवासी बबूली यादव की पत्नी सोमारी देवी (55) सोमवार दोपहर तेलगुड़वा चौराहे पर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही पल्सर बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद आनन-फानन उन्हें सीएचसी चोपन ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में एंबुलेंस में ही सोमारी देवी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को एंबुलेंस से वापस जिला अस्पताल लाया गया। चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि इलाज के दौरान महिला की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतका के पुत्र रामदुलारे यादव की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें