फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से महिला जख्मी, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सलैयाडीह में कोन मोड़ बस स्टैंड के पास सोमवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर जंगल से जलावनी लकड़ी लेकर घर जा रही मुड़ीसेमर निवासी आरती देवी (38) पत्नी बब्बल साव घायल हो गई। ट्रक के चेचिस की चपेट में आकर लगभग 10 मीटर दूर तक जमीन पर घसीटते हुए चली गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों व यात्रियों के हल्ला करने पर उक्त ट्रक को रोकवाया। बुरी तरह से घायल आरती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज ले जाया गया। डॉ. सत्येंद्र कुमार ने हालत गंभीर देख आरती को रेपुर कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सूर्यभान ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक हिरासत में है। घायल महिला का उपचार के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जिसकी हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें