फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पति से विवाद के बाद फंदे से लटक कर महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में शनिवार की रात पति से विवाद के बाद एक महिला ने घर के सामने पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डूमरडीहा गांव निवासी पप्पी देवी (40) का शनिवार की रात पति मुन्ना उर्फ भुराली से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी से क्षुब्ध महिला रात करीब साढ़े बजे घर से बाहर निकली। घर के ठीक सामने पेड़ पर साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई। देर रात महिला को फंदे से लटकता देख परिजनों ने उसे नीचे उतारा। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, एसआई दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें