फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli: लिफ्ट देने के बहाने एंबुलेंस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चालक और उसका साथी गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2023 06:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एंबुलेंस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लिफ्ट देने के बहाने एंबुलेंस चालकों ने रास्ते में उसके साथ हैवानियत किया। 
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एंबुलेंस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। फर्जी मांग पत्र पर महिला को घर छोड़ने निकले एंबुलेंस चालकों ने रास्ते में उसके साथ हैवानियत किया। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपी चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त एंबुलेंस को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


घटना 24 अगस्त की है। पीड़िता की तहरीर के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बैढ़न महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक अर्चना द्विवेदी ने बताया कि सामुदायिक केंद्र बैढ़न में आयोजित एक प्रशिक्षण शिविर में ग्रामीण क्षेत्र की महिला हिस्सा लेने आई थी।

रात करीब साढ़े 8 बजे परिचित एंबुलेंस चालक सतेंद्र पांडेय मिला। महिला को बस से घर जाने से रोक दिया और खुद छोड़ देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद सतेंद्र ने अपने साथी दूसरे एंबुलेंस चालक राजेश तिवारी संग महिला को एंबुलेंस से घर छोड़ने निकला। आरोप है कि चालक ने महिला को प्रसूता दर्शाते हुए प्रसव के बाद उसे जिला अस्पताल से सरई घर पहुंचाने के लिए झूठा मांग पत्र (इंडेंट) बनवाया। रास्ते में दोनों चालकों ने महिला के साथ दुराचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आरोपी एंबुलेंस चालक सतेंद्र पांडेय (42) और राजेश तिवारी (38) निवासी पहाड़ीटोला बलियारी कोतवाली बैढ़न को खुटार से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपियों का मेडिकल परीक्षण उपरांत न्यायिक आदेश मुताबिक जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें