फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क किनारे महिला ने दिया बच्चे को जन्म, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस

विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर कर्मचारी विकास केंद्र की समीप प्रसव पीड़ा के दौरान सड़क किनारे लेटी
विज्ञापन
बीजपुर। म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के डोडहर गांव की गर्भवती महिला ने बृहस्पतिवार को एनटीपीसी रिहंद के आवासीय परिसर के पास सड़क किनारे बच्चे को जन्म दे दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस के लिए सूचना देने के बावजूद वह समय पर नहीं पहुंची। करीब एक घंटे बाद परियोजना की एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद महिला और नवजात को अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को स्वस्थ बताया। डोडहर निवासी अर्जुन की पत्नी रेशम बृहस्पतिवार को मायके से घर लौट रही थीं। एनटीपीसी रिहंद के स्वागत गेट से आवासीय परिसर की ओर जाते समय कर्मचारी विकास केंद्र के पास अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला सड़क किनारे काफी देर तक प्रसव पीड़ा से जूझती रही। परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, एंबुलेंस के टोल फ्री नंबर पर सूचना दी गई लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसी दौरान महिला ने सड़क किनारे बच्चे को जन्म दे दिया। राहगीरों ने महिला की हालत देखकर एनटीपीसी धनवंतरी चिकित्सालय को सूचना दी। इसके बाद परियोजना की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से महिला और नवजात को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार और जांच के बाद चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया और उन्हें छुट्टी दे दी। एनटीपीसी रिहंद के उप प्रबंधक (मानव संसाधन) रौशन कुमार ने बताया कि महिला का प्रसव सड़क किनारे हो गया था। टहल रहे एक अधिकारी की नजर महिला पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना दी। इसके तत्काल बाद एंबुलेंस मौके पर भेजी गई। महिला को अस्पताल में उपचार और हरसंभव मदद दी गई। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें