कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिश्री में सर्पदंश से अचेत सिमित्री देवी (50) पत्नी नन्दू भारती की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि सिमित्री अपने घर में चारपाई पर सोई थी। रात करीब 12.30 बजे चारपाई पर चढ़कर सर्प ने दंश लिया। सर्प के दंश से महिला जाग गई और चीखने चिल्लाने लगी। महिला को रोते देख कर परिजन भी जग गये और आनन-फानन मे महिला को पहले झाड़फूंक कराया। हालात खराब होते देख परिजन मंगलवार की भोर में जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज की दौरान मौत हो गई। इप्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मौत जिला अस्पताल में हुई है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।