फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, पति समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी/केकराही/मधुपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसों में महिला की मौत हो गई। पति समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पहली घटना बभनी थाना क्षेत्र के चपकी के पास की है। छत्तीसगढ़ के रघुनाथनगर निवासी मानसिंह (25) अपनी पत्नी राजकुमारी (21) के साथ बाइक से धरतीडांड़ में बहन के घर जा रहे थे। बभनी-बीजपुर मार्ग पर आईटीआई स्कूल चपकी के पास पीछे से तेज गति में आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बाइक सवार दंपती दूर जा गिरे।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पीआरवी 112 और बभनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को सीएचसी बभनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। घायल पति मानसिंह का उपचार चल रहा है। मानसिंह के जीजा मोहनलाल ने बताया कि दंपती उनके घर आ रहे थे। रास्ते में ही यह हादसा हो गया। बभनी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए सड़क के किनारे स्थित मकान-दुकान पर लगे सीसी टीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, मधुपुर बाजार के बाइपास रोड पर अमृत सरोवर के समीप टेंपो की टक्कर से रिक्शा ट्राली पर सवार दो व्यक्ति घायल हुए। शाहगंज रोड निवासी पंचदेव पटेल और अजय कुमार सिंह किसी कार्य से मधुपुर बाजार आए थे। दोनों वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर एक रिक्शा ट्राली पर बैठे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से राबर्ट्सगंज की ओर से आ रहे टेंपाे ने रिक्शा ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हुए। मधुपुर सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, करमा थाना क्षेत्र के कसया रोड पर स्थित मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पांपी के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर फिसल गया। उसे गंभीर चोटें आई है। कसया कलां निवासी महेश कुमार कहीं गया था। लौटते वक्त दुर्घटना में वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के केकराही में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें