फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में रविवार को प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर भी दी गई है। जानकारी के अनुसार सफीकुन बानो (30) पत्नी जमालुद्दीन निवासी डूमरडीहा कोतवाली दुद्धी को शनिवार की रात में 11 बजे प्रसव पीड़ा होने पर घरवाले पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए। चिकित्सकों ने प्रसव की स्थिति को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। लेकिन वहां कुछ लोगों लोगों ने दुद्धी नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव कराने की सलाह दी। इस पर घरवाले प्राइवेट अस्पताल ले जाकर महिला को भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की हालत खराब होने के बाद डाक्टरों ने जच्चा-बच्चा को राबर्ट्सगंज के लिए रेफर कर दिया। घरवाले एंबुलेंस से चल दिए थे, लेकिन रास्ते में महिला सफीकुन बानो की मौत हो गई। इस पर एंबुलेंस से दुद्धी पहुंचे और प्राइवेट हॉस्पिटल में हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना है कि मरीज को गुमराह कर हास्पिटल में कमीशन के चक्कर मे महिला की जान ले ली गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, एसआई एनामुल हक मय फोर्स पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के घरवालों ने दुद्धी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें