फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर बिजली गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगैल के नरैना टोला में शनिवार की रात बारिश के दौरान बिजली एक मकान पर गिर पड़ी। बिजली की चपेट में आने से महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। रात भर घर के अंदर झुलसे सभी लोग तड़पते हुए मदद की गुहार लगाते रहे। समय से उपचार न होने के कारण एक महिला की मौत हो गई। रविवार को घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात करीब 11 बजे ग्राम पंचायत जुगैल के नरैना टोना बारिश के दौरान बिजली एक मकान पर गिर पड़ी। बिजली की चपेट में आने से तेजनारायण 60, उसकी पत्नी संतोषी 55 और किरन 14 गंभीर रूप से झुलस गई। रात होने और एकांत में मकान होने के कारण झुलसे हुए व्यक्तियों की चीख-पुकार उस इलाके में निवास करने वालों को भी सुनाई नहीं दी। रात में ही संतोषी की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बालिका तड़पती रही। रविवार की सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष डीके चौधरी ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सीएचसी चोपन भेजवाने के साथ ही शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजवा दिया। एसओ ने कहा कि शव का पीएम कराकर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें