ओबरा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टेडीतेन में शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मिर्चाधुरी स्टेशन मास्टर ने शनिवार की सुबह ओबरा पुलिस को सूचना दिया कि एक महिला का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। अक्सर क्षेत्र में घूमती रहती थी। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष है। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।