रेणुकूट। पिपरी नगर पंचायत क्षेत्र से पुलिस ने एक महिला को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चंचलिया देवी पत्नी अजबराम गुप्ता निवासी धरकार बस्ती को हनुमान मंदिर तिराहे के समीप से पकड़ा गया। उसके पास से दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ के बाद उसे एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा लिखकर न्यायालय के लिए रवाना कर दिया गया है।