फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ग्राम प्रधान पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज के ग्राम पंचायत डूमरा में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान एक महिला ने बैठक के बाद ग्राम प्रधान सहित उनके सहयोगियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि अनायास उसे और उसके पति के साथ गाली गलौज व मारपीट की गई।
विज्ञापन

सोमवार को डुमरा ग्राम पंचायत में समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। महिला चंद्रकली ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि लगभग एक बजे वह अपने पति रमाशंकर के साथ वहीं मौजूद थी। ग्राम प्रधान उन्हें देखते ही मजदूरी संबंधित पुरानी रंजिश की वजह से उन्हें गाली गलौज करने लगा और मना करने पर अपने सहयोगियों के साथ उनकी पिटाई की।
इस संबंध में ग्राम प्रधान रामनाथ ने महिला के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। ग्राम पंचायत सचिव राकेश यादव ने कहा कि मनरेगा की मजदूरी का भुगतान लंबे समय से न होने पर पंचायत मित्र के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश था। मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई। विंढमगंज थाना प्रभारी सूर्यभान ने कहा कि महिला की ओर से तहरीर मिली है। ग्राम प्रधान को भी थाने पर बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें