फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पिपरी से गढ़वा जाने वाली 132 केवी लाइन का तार टूटा, 15 घंटे ठप रही आपूर्ति

विज्ञापन
दुद्धी के रजखड़ में टूटा 132 केवी का तार।
विज्ञापन
दुद्धी। पिपरी से झारखंड के गढ़वा जा रही 132 केवी की लाइन बुधवार की रात रजखड़ गांव के पास टूट गई। हाईटेंशन तार टूटने से संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात तार खेत और रहवासी क्षेत्रों में पड़ा रहा। संयोग रहा कि कोई अनहोनी नहीं हुई। सूचना के बाद बृहस्पतिवार को मेंटनेंस का काम शुरू हुआ। करीब छह घंटे की मरम्मत के बाद तार खींचकर आपूर्ति बहाल कराई गई। पिपरी 220 केवी उपकेंद्र से 132 केवी की लाइन झारखंड के सीमावर्ती जिले गढ़वा को गई है। इसी लाइन में बुधवार की रात खराबी हो गई। बताते हैं कि रात करीब 1 बजे ग्राम प्रधान गुंजा कुशवाहा के घर से पूर्व प्रधान विंध्याचल कुशवाहा के घर तक एक किमी की दूरी में तार टूटकर गिर गया। सुबह ग्रामीणों ने टूटा तार देखकर सूचना बिजली निगम के एसडीओ को दी। एसडीओ अतीकुर्रहमान ने पारेषण लाइन के अधिकारियों को अवगत कराते हुए आपूर्ति बंद कराई। बिजली निगम पारेषण खंड के एक्सईएन इंद्रभान सिंह ने बताया कि लाइटनिंग के कारण तार में लगा कंडक्टर कमजोर हो गया था। इसके टूटने से तार नीचे गिर गया था। झारखंड के ऊर्जा संचार विभाग ने सुबह 10 बजे शट डाउन लेकर कार्य शुरू किया। शाम 4 बजे मरम्मत के बाद आपूर्ति चालू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें