फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद करीब 35 लाख की 468 पेटी अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
घोरावल थाना में अवैध शराब के साथ आरोपी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल। क्राइम ब्रांच सोनभद्र और घोरावल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने हड़हिया पहाड़ी के पास मुठभेड़ के बाद 35 लाख रुपए कीमत की 468 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए फार्च्यूनर सवार पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचे व कारतूस भी बरामद हुए हैं। सोमवार को अपराह्न एक बजे कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि कई महीनों से सूचना मिल रही थी कि भारी मात्रा में शराब की तस्करी बिहार प्रांत में की जा रही है। 26 जुलाई को फिर सूचना मिली कि तस्कर दो कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब की भारी खेप बिहार ले जैा रहे हैं। सूचना पर घोरावल से मड़िहान जाने वाली सड़क पर हर हड़हिया पहाड़ी के पास फार्च्यूनर गाड़ी दिखी। पुलिस को देखते ही कार सवार लोगों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ के बाद एक फॉर्च्यूनर कार व दो कंटेनर ट्रकों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किय गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अवैध शराब को हरियाणा के सोनीपत से बिहार ले जाना था। कंटेनर पर लगा नंबर प्लेट फर्जी है। वह माल के मालिक को नहीं जानते हैं। गाड़ी को बिहार पहुंचने के एवज में उन्हें अच्छा पैसा मिलता था। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम नवीन पुत्र ईश्वर सिंह निवासी रिडाउ थाना खरखोदा जनपद सोनीपत हरियाणा, जितेंद्र पुत्र जवाहर सिंह निवासी विकास नगर थाना सदर जनपद सोनीपत, रणसिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी सावण थाना बोध कला जनपद चरखी दादरी हरियाणा, नरेंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी सावड़ थाना बोध कला जनपद चरखी दादरी हरियाणा और सुखबीर सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी कागरोली थाना वाडडा जनपद भिवानी हरियाणा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें