दुद्धी। देश और प्रदेश के विभिन्न जिलों को रोशन करने वाला दुद्धी तहसील बिजली की दुर्व्यवस्थाओं से कराह रहा है। रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति न होने से रहवासी परेशान हो गए हैं। पूर्व में एसडीएम रमेश कुमार की अध्यक्षता में बिजली विभाग और नागरिकों के बीच हुई वार्ता का भी कोई प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है। भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि का कहना है कि सरकार का निर्देश है कि तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाय, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने सरकार को बदनाम करने का बीड़ा उठा लिया है। इसलिए यह आवश्यक हो गया है कि अब बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन और आंदोलन होना चाहिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रविवार तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो सोमवार से धरना-प्रदर्शन और व्यापक रूप से जनांदोलन होगा।