फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बंधी में डूबते युवक को बचाने उतरी पत्नी और साला, तीनों की मौत

विज्ञापन
अनिल, उर्मिला और राजू की फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
रेणुसागर (सोनभद्र)। अनपरा थानाक्षेत्र के कुलडोमरी ग्राम पंचायत के बिरनबहरा टोला में रविवार को बंधी में डूबने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। नहाने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में गए अनिल (22) को बचाने के लिए पत्नी उर्मिला (19) और साला राजू (15) भी पानी में उतर गए लेकिन तीनों डूब गए। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद तीनों के शव बरामद किए गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। छठ पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। बिरनबहरा टोला निवासी रामप्रसाद उर्फ भंगा शर्मा की पत्नी छठ पूजा करती हैं। पूजा में शामिल होने के लिए उनकी बेटी उर्मिला अपने पति अनिल निवासी राजकिशन बस्ती, शक्तिनगर के साथ मायके आई थी। रविवार सुबह अनिल, उर्मिला और राजू घर से कुछ दूरी पर भुतहवा नाले के पास स्थित बंधी में नहाने गए थे। पुलिस के मुताबिक, नहाने के दौरान पैर फिसलने से अनिल गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख उर्मिला और राजू भी उसे बचाने के लिए पानी में उतर गए। गहराई का अंदाजा न होने के कारण तीनों डूब गए। काफी देर तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजन खोजते हुए बंधी के किनारे पहुंचे। वहां तीनों के कपड़े, चप्पल और अन्य सामान देखकर उन्होंने शोर मचाया और बंधी में तलाश शुरू की। सूचना पर अनपरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई गई। सुबह करीब 11 बजे अनिल का शव बरामद हुआ। इसके काफी देर बाद उर्मिला और राजू के शव भी बाहर निकाले गए। एक साथ तीन मौतों से ग्रामीण स्तब्ध रह गए। बताया गया कि उर्मिला गर्भवती थी। कुछ माह बाद ही उसके घर में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली थी। अनपरा थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे ने बताया कि तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अनिल, उर्मिला और राजू की फ़ाइल फोटो

अनिल, उर्मिला और राजू की फ़ाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें