फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पति की मौत के सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज (सोनभद्र) । साथ जीने मरने की कसमें खाकर एक-दूसरे का हाथ थामने वाले बुजुर्ग तिलक यादव और लचिया देवी ने उम्र के अंतिम पड़ाव तक इस वादे को निभाया। सोमवार की रात महज एक घंटे के अंतराल में दोनों की मौत हुई तो लोग हतप्रभ रह गए। मामला विंढमगंज थाना क्षेत्र के देवढ़ी गांव का है।
विज्ञापन

देवढ़ी गांव निवासी तिलक यादव (85) सोमवार को रात करीब सात बजे दुनिया से चल बसे। इस घटना के बाद विलाप में जुटे परिवार के सदस्य अपने रिश्तेदारों को सूचित करने में जुटे थे। इसी बीच करीब एक घंटे बाद ही उनकी पत्नी लचिया देवी (82) की भी मौत हो गई। बुजुर्ग दंपती की अचानक एक साथ मौत से परिजन सकते में आ गए। परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों पूरी तरह स्वस्थ जीवन जी रहे थे। मृतक दंपती के बड़े पुत्र नक्कू यादव ने कहा कि मां और पिता में गहरा प्रेम था। दोनों बराबर साथ ही रहे। पिता की अचानक मौत का मां को गहरा सदमा लगा और उनकी भी मौत हो गई। इस खबर के बाद बुजुर्ग दंपती के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मंगलवार को कनहर नदी में एक साथ बुजुर्ग दंपती के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें