फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई पट्टी जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित हवाई पट्टी को हवाई अड्डे का रूप दिए जाने को लेकर मार्ग चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। हवाई पट्टी जाने वाले इस मार्ग को काफी सुसज्जित किया जाएगा। केंद्र सरकार के रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत म्योरपुर हवाई पट्टी को हवाई अड्डे का रूप दिए जाने को लेकर, जहां एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया द्वारा काम कराया जा रहा है, वहीं हर विभाग अपने-अपने काम को तेजी से निपटाने में लगा हुआ है।इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया गया है।हवाई पट्टी से बनने वाला यह मार्ग चौड़ा होने के साथ ही सुसज्जित होगा।कहा जा रहा है कि मार्ग चौड़ीकरण का काम बिजली के केबल पड़ने के बाद शुरू हो गया है, यही नही बजट में हवाई अड्डों के विस्तार को लेकर भी धन मुक्त किए जाने की बात कही गई है।ऐसे में इसके जल्द विस्तार को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ गया है।मार्ग चौड़ीकरण और किसी को भी बेदखल न किए जाने को लेकर कस्बे के दुकानदारों में भी काफी हर्ष है।उन्होंने व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए हवाई पट्टी मार्ग के चौड़ीकरण कराए जाने को लेकर उच्चाधिकारियों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें