जय मां भगवती सोनांचल पीजी कालेज में मंथन कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते लोग।
सोनभद्र। यूपी विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर में है। विभिन्न राजनीतिक दलों के वीआईपी अपने प्रत्याशियों के जीत के लिए ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कर रहे हैं। वे अपनी पार्टी की प्राथमिकताओं को गिना रहे हैं। प्रत्याशी भी क्षेत्रों में जाकर अपनी प्राथमिकताएं गिना रहे हैं । उधर जनता जगह-जगह चौपाल लगाकर मंथन कर रही है कि ऐसे लोगों का चुनाव किया जाए, जो हर मायने में खरा उतरे। गुरुवार को राबर्ट्सगंज के जय मां भगवती सोनांचल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चुनावी मंथन किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि जन प्रतिनिधि ऐसा चुना जाएगा जो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर सके।