फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वाराणसी से घर लौटा पति तो किसी और के साथ आपत्तिजनक हाल में मिली पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वाराणसी कमाने गया पति घर लौटा तो पत्नी किसी और के साथ मिली। आरोप है कि आपतिजनक हालत में पकड़े जाने पर जब उसने एतराज जताया तो आरोपी ने पत्नी के मायके वालों के साथ मिलकर उसकी पिटाई करते हुए सिर फोड़ दिया। दावा किया है कि घटना के बाद पत्नी चली गई और घर में रखा नकदी-जेवरात भी उठा ले गई। घटना के चार माह बाद मामले में न्यायालय के आदेश पर पत्नी, ससुर, साले सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों में एक को जल जीवन मिशन का ऑपरेटर बताया जा रहा है। सीओ सदर ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रायपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि 14 जून 2019 को उसकी शादी हुई थी। उसे दो बेटियां है। वह वाराणसी में रिक्शा चलाने का काम करता है। आरोप है कि गत अप्रैल में वह घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी किसी और के साथ आपत्ति जनक हाल में थी। उसे देखते पत्नी ने उसे घर के दूसरे रास्ते से भगा दिया। इसकी जानकारी पत्नी के मायके वालों को दी। मामले में पंचायत भी हुई और आगे से ऐसा न होने का भरोसा दिया गया। बावजूद उसकी पत्नी का प्रेमी से संबंध बना रहा। आरोप है कि 18 मई को उसने एतराज जताया तो पत्नी ने मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हुए अपने प्रेमी और अपने मायके वालों को फोन कर बुलाया। घर पहुंचे आरोपियों ने लाठी-डंडे से पिटाई करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। उसकी पत्नी भी घर में रखी नकदी-जेवरात लेकर उनके साथ चली गई। अस्पताल पहुंचने पर उसके सिर में पांच टांके लगाए गए। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तब अदालत से गुहार लगाई। रायपुर प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया के मुताबिक मामले में बन बहुआर निवासी धर्मराज यादव और शिकायतकर्ता की पत्नी, उसके तीन साले और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें