फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पत्नी ने कुल्हाड़ी से डराया तो मैंने लोहे का मूसल उठाकर मार दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के घटिहटा में पत्नी की लोहे के मूसल से सिर कूंचकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को शुक्रवार को जेल भेज दिया। इससे पहले उससे थाने में घटना के कारणों के बारे में पूछताछ की गई।
विज्ञापन

उसने बताया कि पत्नी गांव के ही एक व्यक्ति से फोन पर अक्सर बात करती थी। उसने कई बार उसे मना किया था। घटना से ठीक पहले भी उसी व्यक्ति का फोन आया। इस पर जब विरोध किया तो पत्नी ने कुल्हाड़ी दिखाते हुए उसे डराया। आवेश में आकर उसने भी घर में रखा लोहे का मूसल उठाकर सिर पर वार कर दिया। बाद में उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मूसल बरामद कर लिया है।
बता दें कि घटिहटा निवासी गणेश पटेल ने बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी सरिता पटेल की घर में ही लोहे के मूसल से वारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद खुद चोपन थाने पहुंचा और घटना की जानकारी देते हुए आत्म समर्पण कर दिया।
विज्ञापन

एसओ प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति से फोन पर बात करने के चलते पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। घटना से पहले भी उस व्यक्ति ने सरिता के नंबर पर फोन किया था। इसे लेकर दंपती में विवाद हुआ। बताया कि मायके वालों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें