फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: सब्जी खरीदकर लौटा पति तो घर मे फंदे से लटकता मिला पत्नी का शव , जांच में जुटी पुलिस

Mon, 12 Jun 2023 10:01 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के कुदरी ग्राम पंचायत में महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव घर मे अंदर फंदे पर लटकता मिला। घटना के वक्त महिला का पति सब्जी लाने बाजार गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर देर रात पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के कुदरी ग्राम पंचायत में महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव घर मे अंदर फंदे पर लटकता मिला। घटना के वक्त महिला का पति सब्जी लाने बाजार गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुदरी ग्राम पंचायत के भदहर टोला निवासी रामबली गोंड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह रविवार शाम सब्जी लेने के लिए कुदरी बाजार गया हुआ था। कुछ देर बाद लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई जबाव नहीं मिला।

किसी तरह अंदर झांक कर देखा तो उसकी पत्नी कविता (32) साड़ी के फंदे से लटक रही थी। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा और कविता को फंदे से उतारा। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बहस के बाद दूल्हे के चाचा पर बोलेरो चालक ने चढ़ाया वाहन, मौत से परिजनों में कोहराम

विज्ञापन

सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें