राबर्ट्सगंज स्थित श्री सीताराम नाम बैंक में लोक कल्याण के लिए पूजन अर्चन कर श्री सीताराम नाम पुस्तक का वितरण बृहस्पतिवार को किया गया। अयोध्या से आए महंत रामलाल शरण ने वितरण के दौरान कहा कि सीता राम नाम लेखन से प्राणी का जन कल्याण होगा। राम नाम के जप से ही उद्धार और भक्तों का कल्याण होगा। श्री सीताराम नाम जप एवं कापी लिखने वालों को प्रमाण पत्र और पासबुक वितरण किया। कहा कि सीताराम नाम बैंक का सदस्य बनें और घर-घर जाकर से सीता राम नाम का प्रचार प्रचार करें। इसके साथ ही इसकी सदस्यता भी ग्रहण कराएं। प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का नाम लेकर सीताराम नाम नाम का लेखन शुरू करें। प्रभु श्री राम सभी का जन कल्याण करेंगे और कोरोना महामारी से निजात मिलेगी। धर्म धर्मार्थ के लिए विश्व कल्याण के लिए सभी को एक दूसरे को मिलजुल कर प्रभु श्री राम का नाम स्मरण करना चाहिए। राबर्ट्सगंज शाखा के प्रबंधक रमाकांत शुक्ला ने कहा कि श्री सीताराम बैंक 2014 से ही स्थापित है। राबर्ट्सगंज में अयोध्या से संचालित पूरे देश के 108 वां शाखा है और इससे अभी तक 161 लोग जुड़ चुके हैं। इस मौके पर संदीप खेतान, पंकज कानोडिया, लीलावती, वीरेंद्र शुक्ला, जितेंद्र, विकास, अंकित, धर्मेंद्र, सत्यम, संस्कार समेत अन्य लोग शामिल रहे।