फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटे रवि का स्वागत

विज्ञापन
रेणुकूट हिंडाल्को में वर्ल्ड चैंपियन​शिप में रजत पदक विजेता रवि सिंह को सम्मानिक करते कर्मी। स्
विज्ञापन
रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में आयोजित 8वीं वर्ल्ड क्वान की डो चैंपियनशिप-2026 में रजत पदक जीतकर लौटे रवि सिंह का हिंडाल्को रेणुकूट में जोरदार स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 24 मई तक हुआ, जिसमें 37 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। रवि सिंह हिंडाल्को रेणुकूट के बॉयलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत हैं। मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। खास बात यह रही कि वह उत्तर प्रदेश के पहले खिलाड़ी बने, जिन्हें इस प्रतिष्ठित विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिला। विश्व चैंपियनशिप के लिए रवाना होने से पहले हिंडाल्को के यूनिट हेड समीर नायक, क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह, एचआर हेड अजय सिन्हा तथा बॉयलर को-जेन विभाग के प्रमुख कैलाश प्रधान सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर सम्मानपूर्वक विदा किया था। अधिकारियों ने उनकी उपलब्धि को हिंडाल्को परिवार के लिए गर्व का विषय बताया। रवि सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, सहयोगियों और हिंडाल्को प्रबंधन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें