फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यालय से सीधे जुड़ेंगे खनन क्षेत्र में लगी तौल मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश सरकार जिले में होने वाले खनन और परिवहन को लेकर सक्रिय हो गई है। शासन स्तर से सीधे खनन क्षेत्रों की मॉनिटरिंग ऑनलाइन की जाएगी। इसके लिए सीसी टीवी कैमरों के बाद अब खनन निदेशालय से खनन क्षेत्रों में लगने वाले तौल मशीनों को भी जोड़ने की तैयारी है। ज्येष्ठ खान अधिकारी ने मोरम-बालू के सभी नौ पट्टेधारकों को निर्देशित कर दिया है। आदेशों का अवलेहना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए डीएम ने निर्देश दिया है। जिला प्रशासन की ओर से अब तक जिले में नौ मोरम के खनन पट़्टे स्वीकृत किए गए है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने सभी पट्टेधारकों को नियमानुसार खनन कार्य कराते हुए ओवरलोड मोरम-बालू वाहनों पर लोड नहीं करने का सख्त निर्देश दिया है। इसके बावजूद कुछ पट्टेेेधारक नियमों को दरकिनार खनन और परिवहन से बाज नहीं आ रहे। इस पर पूरी तरह से अंकुश लगाने को शासन-प्रशासन सक्रिय हो गया है। ज्येष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार ने पट्टेधारकों को पत्र जारी कर तत्काल तौल मशीन लगवाकर प्रमाण पत्र के साथ अवगत कराने का निर्देश दिया है। खनन स्थल पर लगने वाले तौल मशीन निदेशालय में स्थापित कमांड सेंटर में प्रयुक्त ऑटिफिशियल इंटेलीजेंस युक्त साफ्टवेयर से इंटीग्रेट कराया जाएगा। उन्होंने पट्टेधारकों को शीघ्र अपने-अपने खनन पट़्टा क्षेत्रों में तौल मशीन, सीसीटीवी कैमरे, सीमा स्तंभ आदि लगाकर अवगत कराने का निर्देश दिया है। चेताया है कि जांच के दौरान नियमों का उलंघन कर खनन और परिवहन पाए जाने पर संबंधित पटटेधारक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा कि खनन निदेशालय से खनन क्षेत्रों में लगने वाले तौल मशीनों को जुड़ेंगी। पट्टेधारकों को अपने-अपने खनन क्षेत्रों में तौल मशीन, सीसीटीवी कैमरे, सीमा स्तंभ लगवाने के लिए निर्देशित किया गया है। अवैध खनन और परिवहन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें