फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार: सोनभद्र में बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत, दोनों छप्पर पर बैठकर तोड़ रहे थे उड़द

Fri, 25 Jun 2021 03:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

मानसून आगमन के साथ ही सोनभद्र सहित पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। अमूमन रोज ही इन इलाकों में हादसों की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार को सोनभद्र में  बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले एक गांव में शुक्रवार की दोपहर बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के वक्त दोनों घर के बाहर छप्पर पर  बैठकर उड़द तोड़ रहे थे। घटना रायपुर थाना क्षेत्र के नगपुर गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


नगपुर गांव निवासी अभिलाख (55) शुक्रवार की दोपहर घर के बाहर छप्पर पर बैठे थे। वह अपने पुत्र धनंजय (35) के साथ उड़द की तोड़ाई कर रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक तेज आवाज के साथ छप्पर पर बिजली गिर गई। दोनों पिता-पुत्र उसकी चपेट में आ गए। आनन-फानन परिजन उन्हें वैनी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर, पिता-पुत्र की मौत से घर में कोहराम मचा है। पूरे गांव में शोक की लहर है। गौरतलब है कि मानसून आगमन के साथ ही सोनभद्र सहित पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। अमूमन रोज ही इन इलाकों में हादसों की घटनाएं सामने आ रही हैं। बृहस्पतिवार को ही गाजीपुर में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें