फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश में सड़क पर हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। हल्की बारिश ने नगर पालिका राबर्ट्सगंज में कराए गए विकास कार्यों की पोल खोल दी है। कई सड़कों पर पानी जमा होने से आवागमन बाधित हुआ। इसके बावजूद पालिका की ओर से जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। शनिवार की भोर में हल्की बारिश होते ही नवीन सब्जी मंडी, धर्मशाला, चंडी तिराहा समेत अन्य जगहों पर नाली का पानी सडकों पर बहने लगा। नाबदान के पानी से निकलने वाले दुर्गध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया। तेज बारिश से पानी कई मकानों में घुस गया। सड़कों पानी होने से पैदल चलने वालों व सड़क किनारे ठेला लगा कर जीवन यापन करने वाले दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगरवासियों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें