फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: धान की खेती के लिए घाघर नहर से नहीं मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
धंधरौल बांध में पानी कम होने से विभाग ने फिलहाल नहर चालू करने से इन्कार कर दिया है। इससे किसानों की मुश्किल बढ़ गई है।धान की खेती के लिए जुलाई माह में पानी की पर्याप्त मात्रा किसानों को खेती के लिए मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

जुलाई के अंतिम सप्ताह में भी क्षेत्र में बारिश नहीं हो पाई है, जिससे किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों के लिए धंधरौल बांध से निकलने वाली मुख्य नहर घाघर ही सिंचाई के लिए एक मात्र साधन है। इससे सोनभद्र सहित मिर्जापुर के हजारों किसानों की खेती होती है।
वह भी सूखी पड़ी है। कैनाल विभाग के एसडीओ राजीव प्रसाद ने बताया कि धंधरौल बांध में वर्तमान समय में 13.9 फीट (622 एमसीएफटी) पानी है, जो रिजर्व से भी कम है। इससे किसानों को पानी मिलना संभव नहीं है। जब 1320 एमसीएफटी से ऊपर पानी हो जाएगा तो किसानों को देना संभव हो पाएगा।
विज्ञापन

उधर, भारतीय किसान संघ के काशी प्रांत उपाध्यक्ष रामजी सिंह मौर्य ने बताया कि 20 जुलाई तक पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो सरकार को सूखा घोषित कर देना चाहिए। बिजली की अघोषित कटौती एवं सोन लिफ्ट से सभी पंप चलाने, सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर एक अगस्त को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें