फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बस्ती में खराब हैंडपंप होने से पानी की समस्या

विज्ञापन
करमा थाने के पीछे बस्ती में खराब हैण्डपम्प के पास विरोध दर्ज कराते ग्रामीण, श्रोत जागरूक पाठक - फोटो : बदला चौकी के पास सड़क पर खड़े वाहन व पटरी पर रखा दुकानों का सामान।
विज्ञापन
करमा। विकास खंड करमा के ग्राम पंचायत टिकुरिया में पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है। करमा थाने के पास स्थित बस्ती और निजी विद्यालय से आसपास के क्षेत्र अब तक हर घर नल जल योजना से वंचित हैं। बस्ती में लगा हैंडपंप भी कई महीने से खराब है। रविवार को ग्रामीणों ने डिब्बा, बाल्टी लेकर विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों के अनुसार इस क्षेत्र में अभी तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों को मजबूरी में रेलवे क्रॉसिंग के उस पार से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं मात्र 500 मीटर की दूरी पर जल निगम की टंकी मौजूद है। सड़क के दूसरी ओर पाइपलाइन बिछाकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। ग्रामीण आशीष सिंह, विजय सिंह, रमेश पाल, राजेंद्र यादव, रामसूरत, मीना आदि ने जिलाधिकारी से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें