फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में हो रही मूसलाधार बारिश से जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान से पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भारी बरसात हो रही है। इससे जिले से होकर गुजरने वाली कनहर नदी में जलस्तर बढ़ गया है। नदी में बाढ़ का पानी 60- 70 प्रतिशत पाट में बहने लगा है, जिससे सुख रही नदी से चिंतित तटवर्तीय इलाकों में रह रहे किसानों के चेहरें पर मुस्कान झलकने लगी है। नदी में जल का स्तर अभी अमवार, कुदरी रपटे से कुछ मीटर नीचे है, लेकिन अगर ऐसे ही बरसात होती रही तो दो तीन दिनों में रपटा भी डूबने की आशंका जताई जा रही है। कनहर नदी में जलस्तर में वृद्धि देखने को सैलानियों की भीड़ अमवार में डैम किनारे उमड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें