फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: धंधरौल का दस और नगवां बांध का 19 फीट जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनांचल में अगस्त महीने में हो रही अच्छी बारिश से बांधों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बीते 11 दिनों में धंधरौल बांध का करीब 10 फीट तो नगवां बांध में 19 फीट जलस्तर बढ़ा है।
विज्ञापन

दोनों बांध का जलस्तर बढ़ने से इन पर बनी पेयजल परियोजनाओं को राहत मिलने के साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए भी भरपूर पानी मिलने की उम्मीद जगी है। धंधरौल बांध का जलस्तर रिजर्व बिंदु से ऊपर पहुंच गया है।
सिंचाई विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अगस्त माह की शुरुआत में नगवां बांध में 40 फीट पानी था। इस समय बांध में कुल क्षमता 64 फीट के मुकाबले 59 फीट जलस्तर हो गया है। इस समय नगवां बांध से सिलहट बांध, कर्मनाशा कट होते हुए धंधरौल बांध में 250 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से हो रही अच्छी बारिश और नगवां से पानी मिलने से धंधरौल बांध का भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस समय बांध का जलस्तर 23 फीट पहुंच गया है। बांध में पेयजल परियोजनाओं के लिए 19.7 फीट पानी रिजर्व रखा जाता है। बांध की कुल क्षमता 33 फीट है।
अगस्त माह की शुरुआत में बांध का जलस्तर 13 फीट था। धंधरौल बांध का जलस्तर बढ़ने से इस पर आधारित दो पेयजल परियोजना बेलाही एवं बढ़ौली-कुसाही पेयजल परियोजना को भरपूर पानी मिलने के साथ ही सिंचाई के लिए भी किसानों को पानी मिल सकता है।
ऐसे ही बारिश होती रही तो जल्द ही धंधरौल बांध भी भर जाएगा। बता दें कि नगवां और धंधरौल बांध से जनपद के चार ब्लॉक तथा मिर्जापुर और चंदौली के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। बांध का जलस्तर बढ़ने से धान की खेती किए किसान खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें