फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में आया पानी, किसानों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही। मुख्य घाघर नहर में सोन लिफ्ट पंप कैनाल से पानी छोड़े जाने से क्षेत्रीय किसानों को थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। लंबे समय से बरसात न होने से किसानों की धान की नर्सरी व लगाए गए मिर्च, बैगन सहित अन्य पौधे सूखने लगे थे।
विज्ञापन

मुख्य घाघर नहर में पानी आने से किसान सिंचाई में जुट गए हैं। जहां कुलाबा का साधन नहीं है, वहां अपने निजी साधन से मिर्च, बैगन सब्जी की खेती के पौधों की सिंचाई करने लगे हैं। वहीं सूख रही धान की नर्सरी को भी पानी देकर बचाने में किसान लगे हैं। किसान अरविंद नाथ तिवारी, दयाराम यादव, अरविंद सिंह, सियाराम आदि लोगो ने बताया कि पानी मिलता रहे तो तैयार नर्सरी कि रोपाई भी किसान करने लगेंगे।नहर खुलने से किसानों को थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन प्रकृति की बेरुखी देख किसान काफी चिंतित हैं। मुख्य घाघर नहर के एसडीओ राजीव प्रसाद ने बताया कि सोन लिफ्ट से 12 जुलाई से पानी छोड़ा जा रहा है। 300 क्यूसेक पानी की मांग की गई है, लेकिन कभी 100 क्यूसेक तो कभी 50 क्यूसेक ही पानी मिल रहा है, जिससे नहर में अभी पानी कम आ रहा है। 300 क्यूसेक जब पानी मिलने लगेगा तो किसानों को और भी राहत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें