फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखरोट और सिंघाड़े के आटा का लिया नमूना

विज्ञापन
घोरावल नगर में किराने की दुकान पर खाद्य पदार्थों की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
आगामी नवरात्र और दशहरा के मद्देनजर बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम राबर्ट्सगंज व घोरावल नगर में खाद्य पदार्थों की जांच करने पहुंची। टीम ने राबर्ट्सगंज में एक किराने की दुकान से सिंघाड़े के आटा और घोरावल में अखरोट का नमूना लिया।
विज्ञापन

सबसे पहले टीम ने घोरावल पहुंच कर किराना की दुकानों पर खाद्य पदार्थों की जांच की। इसकी खबर मिलते ही नगर के कई किराना, मिठाई व फलों की दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। घंटों दुकानें बंद रहीं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद सोनकर ने बताया कि टीम ने राबर्ट्सगंज में धर्मशाला चौक के पास किराने की दुकान से सिंघाड़े के आटा और घोरावल नगर में बस स्टैंड के पास से एक किराने की दुकान से अखरोट का नमूना लिया है। उसे जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें