फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बारिश में कच्चे घर की दीवार गिरी मलबे में दबकर मासूम की गई जान

विज्ञापन
सलखन बाजार में बारिश से गिरा मकान।संवाद - फोटो : किशोरी की बरामदगी को लेकर बंद बाजार। संवाद
विज्ञापन
सलखन (सोनभद्र)। चोपन थानाक्षेत्र के सलखन बाजार में सोमवार शाम बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से पांच वर्षीय बच्ची आंशी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सलखन निवासी गुड्डू की पुत्री आंशी सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे बारिश से बचने के लिए घर के पास प्लास्टिक से ढके एक कच्चे मकान में बैठी थी। इसी दौरान अचानक मिट्टी की दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। बच्ची की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे मलबे से बाहर निकालकर तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। चोपन थानाध्यक्ष गोपालजी गुप्ता ने बताया कि दीवार गिरने से बच्ची की मौत के इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें