फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीपी सिंह बने विद्युत परिषद अभियंता संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। वीपी सिंह राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के नए अध्यक्ष तथा प्रभात सिंह कड़ा मुकाबला देते हुए नए महासचिव चुने गए हैं। प्रदेश में बिजली इंजीनियरों के सबसे बड़े संगठन के लिए चली दो दिनों की लंबी मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी एके सिंह ने मंगलवार देर शाम परिणाम घोषित किए। पॉवर कारपोरेशन में तैनात नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीपी सिंह ने अभियंताओं की समस्याओं के निस्तारण कराए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि अभियंताओं की हर लड़ाई में संघ हमेशा उनके साथ है। अभियंता संघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एके सिंह ने बताया कि वर्ष 2020-22 हेतु अभियन्ता संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव विगत19 मार्च को ही संपन्न हो गए थे और प्रदेश भर केे लगभग 3000 अभियंताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था लेकिन कोरोना वैश्विक महामारी में लॉक डाउन के चलते मतगणना संपन्न नहीं हो पाया था। अन्य पदों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पल्लव मुखर्जी व उपाध्यक्ष पदों पर भोला नाथ सिंह, चंद्रशेखर चौरसिया,रणवीर सिंह,रमाकान्त वर्मा व चंद्र प्रकाश सिंह विजई हुए हैं । इसी तरह संयुक्त सचिव पद पर संदीप कुमार राठौर संगठन सचिव विजय कुमार गुप्ता सहायक सचिव पदों पर क्रमश: अदालत वर्मा ,सुनील कुमार यादव, केके वर्मा, अंकित त्रिपाठी व कृष्ण कुमार सारस्वत चुने गए हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए राहुल सिंह प्रचार सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव लेखा परीक्षक पद पर गौरव शुक्ला को विजई घोषित किया गया। बुधवार को गूगल मीट ऐप के माध्यम से चुनाव अधिकारी ने नए पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें