फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्वच्छता के लिए श्रमदान बना जन आंदोलन

विज्ञापन
एनसीएल जयंत में सफाई करते केंद्रीय विद्यालय के बच्चे।स्रोत संस्थान - फोटो : samvad
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल की सभी कोयला परियोजनाओं एवं इकाइयों में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम व सामूहिक श्रमदान ने जन आंदोलन का रूप ले लिया है। इस अभियान में बड़ों के साथ बच्चे व महिलाओं की भूमिका को सराहा जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय समुदायों और कोयला कर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एनसीएल की ओर से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत, एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों में व्यापक स्तर पर अलग-अलग स्थलों की सघन साफ-सफाई की जा रही है। कंपनी के कार्यालय परिसरों, आवासीय कॉलोनियों, खदान क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुरम्य बनाने के लिए श्रमदान कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए खड़िया, ककरी एवं अमलोरी परियोजना और सीडब्ल्यूएस इकाई की ओर से सिंगल-यूज प्लास्टिक के चलन को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से आम लोगों के बीच जूट के थैलों का वितरण किया गया, वहीं दुद्धीचुआ परियोजना ने अपशिष्ट प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिए डस्टबिन बांटे गए। इसके अतिरिक्त झिंगुरदा परियोजना में एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें