फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के उत्पीड़न के खिलाफ उठाई जाएगी आवाज

विज्ञापन
कोन में उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष त्रिलोकी गुप्ता के साथ पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
कोन। शिक्षक संगठन को मजबूती देने के लिए उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर त्रिवर्षीय चुनाव बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन में चुनाव संपन्न हुआ। पर्वेक्षक प्रदीप सिंह ब्लाक अध्यक्ष म्योरपुर व सुनील कुमार शर्मा जिलामंत्री के देखरेख में चुनाव हुआ। इसमें त्रिलोकी नाथ गुप्ता को नवसृजित कोन ब्लॉक का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष मंतरा देवी, सुरेंद्र नाथ, इमरान खां, नीरज कुमार, मंत्री मोहम्मद अमीनुद्दीन, संयुक्त मंत्री अनुज कुमार वर्मा, आदेश कुमार, कोषाध्यक्ष हरिपाल सिंह, प्रवक्ता जगबली प्रसाद, लेखाकारसुमित श्रीवास्तव, आयव्यय निरीक्षक रामवीर सिंह चुने गए। संयोजक शिवप्रसाद विश्वकर्मा व मनीष त्रिपाठी मनोनीत किये गये। पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोकी गुप्ता ने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुये सभी शिक्षकों के हक व मान सम्मान की सुरक्षा की जाएगी। एकजूट होकर इसके लिए शिक्षकों के उत्पीड़न के खिलाफ सभी को आवाज उठानी होगी। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष रविभूषण सिंह, जिलामंत्री धीरेंद्र पति त्रिपाठी, मंडलीय मंत्री गल्लर राम, ब्लॉक अध्यक्ष राबर्ट्सगंज कमलेश सिंह, प्रदीप कुमार, रामेश्वर, अखिलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें