रॉबर्ट्सगंज स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को सीएमओ डाॅ. अश्वनी सिंह ने बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया। इस दौरान अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
सीएमओ ने बताया कि जिले में 2 लाख 63 हजार 892 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य है। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए टीकाकरण व विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाती है। इसके लिए 26 जून से 24 जुलाई तक बाल स्वास्थ्य पोषण माह चलाया जाएगा।
सीएमओ ने बच्चों को खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नौ माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को अभियान के तहत विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी।
विटामिन ए की कमी से बच्चों को रतौंधी, नजर कमजोर होना, अंधापन का शिकार होने के साथ अन्य बीमारियों से भी ग्रसित हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को विटामिन ए की खुराक दिलाने की अपील की। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।