फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी सप्लाई की समस्या से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। क्षेत्र के खाड़पाथर गांव में जल निगम द्वारा पेयजल आपूर्ति सही तरीके से ना होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद भी आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो पा रही है। सुखदेव कुशवाहा का कहना है कि जब जल निगम के अधिकारियों से शिकायत होती है तो दो-तीन दिन आपूर्ति सही रहती है। इसके बाद आपूर्ति बंद हो जाती है। खाड़पाथर मोड़ के आसपास दर्जनों घरों में बीते छह माह से पानी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि उन्हें इसी तरह पेयजल आपूर्ति मिलती रही तो वे अपना कनेक्शन कटा लेंगे। कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गांव में ही स्थित कुछ दूसरे जगहों पर लगातार पानी की सप्लाई की जाती है जबकि ऐसी जगहों पर पानी काफी मात्रा में दुरुपयोग भी किया जाता है। इसके बावजूद उन जगहों पर पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होती। उपभोक्ता विकास जायसवाल, श्याम सुंदर कुशवाहा, रंजन जायसवाल, शोभित शर्मा, पुनीत आदि ने पेयजल आपूर्ति में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें