फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन करते अपना दल के पदाधिकारी सहित अन्य।
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन ब्लॉक के ग्राम कोटा (झपरहवा टोला) के ग्रामीणों ने मूलभुत समस्याओं को लेकर मंगलवार को अपना दल के बैनर तले कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पात्रों को आवास, शौचालय आवंटित नहीं किया जा रहा है। पीने के पानी और प्रकाश की भी समस्या है। मूलभुत समस्याओं को लेकर पूर्व में कई बार उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मगरहदा ग्राम पंचायत में चकबंदी 25 वर्षो से चल रही है, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। आरोप है कि चकबंदी के समय का नक्शा एवं मालीयत रजिस्टर गायब हो गया है। इसकी जांच हो रही है, लेकिन जांच में भी गड़बड़ी की जा रही है। ग्रामीणों ने फसल कटने के बाद नापी कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धरना देने वालों में मुख्य रूप से दीपनारायण प्रजापति, परमेश्वर, विमला देवी, अमरावती, कुसुम, शांति, रुपमनिया, जयवंती, शकुन्तला, लक्ष्मी, प्रमिला, शिवकुमारी, लालती,संगीता, राजकुमारी, बुधनी, रीता देवी, दिनेश, गुलाबी, महेश, मंजू, कंचन, महेन्द्र, प्रभावती, फूला, शिवगोंड,दिनेश, मनोहर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें