फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग बंद करने का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
करमा क्षेत्र के घोरावल माइनर पर रेलवे क्रासिंग बंद करने का विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
करमा। करमा स्थित घोरावल राजवाहा पर बने रेलवे क्रासिंग को बंद करने को लेकर ग्रामीणों में असंतोष है। रविवार को जब आरपीएफ चौकी प्रभारी चुर्क ओम प्रकाश गेट बंद करने पहुंचे तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस रेलवे क्रासिंग से होकर चाड़ी, पड़रवा, सिरसिया, खैरपुर आदि गावों के लोगों का आना जाना है। गेट बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी और काफी घूमकर आना जाना होगा। इस पर चौकी प्रभारी ने कहा कि मोटर साइकिल जाने के लिये जगह छोड़ी जायेगी। ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज से गेट बंद करने के लिए समय मांगा। चौकी इंचार्ज ने उच्चाधिकारियों से वार्ता की और एक सप्ताह तक गेट न बंद करने की जानकारी दी। व्यापारियों और ग्रामीणों का कहना है कि गेट बंद होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले क्रासिंग को पीलर गाड़कर बंद किया गया था। अब उसे गार्डर द्वारा पूर्णत: बंद कर दिया जाएगा तो परेशानी होगी। चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश ने बताया कि फिलहाल ग्रामीणों की मांग पर एक सप्ताह के लिए गेट बंद करना स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें