फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण

Wed, 18 Apr 2018 11:02 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वैनी। नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत कम्हरिया के टोला रामपुर में सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने बुधवार को जेई का घेराव करते गांव में प्रदर्शन किया। सड़क गुणवत्ता की जांच की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बनाने से पहले मिट्टी को साफ नहीं किया गया। काली गिट्टी में केमिकल डाल कर नाम मात्र का तारकोल मिक्स कर बिछाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कार्य को रोकवा दिया। मौके पर पहुंचे जेई का भी ग्रामीणों ने घेराव किया और नारेबाजी की। जेई ने फोन कर ठेकेदार को फटकार लगाई। प्रदर्शन करने वाले में शिवनारायण पटेल, श्याम बिहारी, जय प्रकाश, सुनील, भरत राम, आशीष, धरमदेव, जगदीश, भोले, नीतीश, विद्या सागर, मुन्ना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें